• Tue. Feb 17th, 2026

बिशप रॉकी हाई स्कूल, गोमो के पूर्व छात्र संघ की अनोखी पहल – पुरानी इमारत अब बनी स्मार्ट लेक्चर थियेटर

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2025

 

 

बीते एक दशक से बिशप रॉकी हाई स्कूल, गोमो के पूर्व छात्र अपने विद्यालय के उत्थान और विकास के लिए लगातार समर्पित प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा कई सार्थक कदम उठाए गए हैं।

 

एलुमनाई मेगा गेट-टुगेदर की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय की पुरानी इमारत का अत्याधुनिक नवीनीकरण कर उसे स्मार्ट लेक्चर थियेटर के रूप में परिवर्तित किया गया। इस नए लेक्चर हॉल में 164 सेमी की अत्याधुनिक डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन स्थापित कर आधुनिक शिक्षा के नए आयाम खोले गए हैं।

देश-विदेश में बसे कई पूर्व छात्रों ने भी ऑनलाइन जुड़कर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।

 

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री अलकेश सिन्हा ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता को जीवन का मंत्र बनाने की प्रेरणा दी।

इसी क्रम में श्री दीप्तिमान विश्वास, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री जितेंद्र दुबे, श्री शिवेन्द्र सिंह सहित अनेक पूर्व छात्रों ने अपनी यादें, अनुभव और विभिन्न पहलों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक समूह गीत और सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

विद्यालय सचिव रेवरेंड चार्ल्स दीपांकर और प्रधानाचार्य श्री जुएल दास ने पूर्व छात्र संघ की लगन, सहयोग भावना और दूरदर्शिता की मुक्त कंठ से सराहना की।

 

कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय पूर्व छात्र श्री मोहन अग्रवाल, श्री राजेंद्र सिंह बग्गा एवं श्री शाकिर अली की भूमिका अत्यंत उल्लेखनीय रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *