• Mon. Mar 9th, 2026

बिग ब्रेकिंग: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, SI बालमुकुंद सिंह घायल, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

admin's avatar

Byadmin

Mar 8, 2026

 

 

धनबाद : कोयलांचल एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। रविवार को धनबाद पब्लिक स्कूल के पास फायरिंग रेंज के समीप धनबाद पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपराधियों की गोली लगने से सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर ओझा हीरापुर के पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। दोनों घायलों का इलाज धनबाद के असरफी अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगोड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान का एक शूटर इलाके में किसी बड़े कारोबारी से रंगदारी (लेवी) वसूलने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान जब पुलिस अपराधियों के करीब पहुंची, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं और बमबाजी भी की।

अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। इसी दौरान पुलिस की गोली से एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम, हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। फिलहाल फरार अपराधी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *