• Sat. Feb 14th, 2026

बाबूडीह से पुटकी तक जनआशीर्वाद की सुनामी, “धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” के नारों से गूंजा शहर

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

नगर निगम चुनाव के तहत आज मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाबूडीह, पांडर पाला, मटकुरिया, गोधर, केंदुआ, करकेंद, कुस्तौर एवं पुटकी समेत अनेक क्षेत्रों में सघन एवं तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। सुबह से देर शाम तक चले इस ऐतिहासिक दौरे ने पूरे शहर की राजनीतिक फिज़ा बदल दी। हर क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ा और अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। पूरा धनबाद “धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं व्यापारी वर्ग सहित हर तबके के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती एवं पारदर्शी प्रशासन का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि धनबाद के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है।

दौरे के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनता का उमड़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि शहर बदलाव, विकास और मजबूत नेतृत्व की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने को तैयार है।

संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की देवतुल्य जनता के प्रेम, विश्वास और आत्मीय सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और धनबाद के समग्र विकास के लिए वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *