• Wed. Dec 31st, 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार पर बड़कागांव में विश्व हिंदू परिषद ने निकाला जनआक्रोश रैली सह मसाल जुलूस।

Byadmin

Dec 26, 2025

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार तथा दीपू दास के हत्या के खिलाफ में बड़कागांव में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठन से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने शुक्रवार शाम को मां अंबे दुर्गा मंदिर प्रांगण से जनआक्रोश रैली सह मसाला जुलूस निकाली गई,

जो जन आक्रोश रैली बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए दुर्गा मंदिर डेली मार्केट पहुंची उसके बाद पुना: बड़कागांव मुख्य चौक में बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया गया।

वही जन आक्रोश रैली में यूनुस खान मुर्दाबाद, यूनुस खान होश में आओ, बांग्लादेश सरकार होश में आओ, दीपू दास अमर रहे के नारों से गूंज उठा। पुतला दहन में मुख्य रूप से बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,पंसस रंजीत चौबे, उपेंद्र प्रसाद, पिंटू गुप्ता, बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, दामोदर प्रसाद महतो,सरोज सोनी, इंग्लेश सोनी, अवध किशोर कुमार, उदय मेहता, राजेश यादव, दिनेश प्रसाद इत्यादि लोग शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *