• Fri. Mar 20th, 2026

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला 500 पाउंड का अमेरिकी बम, पानीपाड़ा गाँव में मचा हड़कंप

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपाड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के तट पर मिट्टी और बालू के नीचे दबा एक शक्तिशाली बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया.
स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि यह बम गैस सिलिंडर के आकार का है, जिस पर ‘एएन-एम-64 500 पौंड अमेरिकी निर्मित निष्क्रिय (अविस्फोटित)’ अंकित है. इससे स्पष्ट है कि यह अमेरिका निर्मित करीब 227 किलोग्राम (500 पौंड) वजनी बम है, जो अब तक फटा नहीं है.

क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण

स्थानीय युवा सुशांत पात्र का कहना है कि शक्तिशाली बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से पानीपाड़ा गाँव पर हड़कंप मच गया है। बुधवार तक जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने एक्स (ट्वीटर) के माध्यम से ट्वीट करके इसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचा था।ट्वीट मिलने के बाद गुरुवार को संदिग्ध बम की जांच के लिए रांची से बम निरोधक दस्ता पहुंचा. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है ।

बहरागोड़ा पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है. एहतियात के तौर पर आसपास के ग्रामीणों को बम से दूर रहने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है.

जांच के लिए वायुसेना अड्डे व बम निरोधक दस्ता सक्रिय

प्रशासन ने इस संदिग्ध बम की जांच के लिए कलाईकुंडा वायुसेना अड्डा के अधिकारियों को पत्र भेजा है. इसके साथ ही रांची से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है,ताकि बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके. फिलहाल पूरे क्षेत्र को घेरकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंद किशोर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस वस्तु के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और उससे सुरक्षित दूरी बनाये रखें. उन्होंने दूरभाष पर थाना प्रभारी से संपर्क कर सेना को सूचित करने का आग्रह किया है ताकि उनके विशेषज्ञ इसे सुरक्षित रूप से हटा सकें.
श्री सिंह ने बरीय अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी देते हुए सुझाव दिया है कि इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टेक्नीशियन टीम की आवश्यकता होगी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *