• Sun. Feb 15th, 2026

बहरागोड़ा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त

admin's avatar

Byadmin

Feb 15, 2026

 

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखण्ड के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव की आराधना की गई। महिलाओं ने दीप जलाकर जागरण किया। बेंदा, बहरागोड़ा, महुलडांगरी, डुंगरी, चित्रेश्वर समेत सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के शिवालयों में आकर्षक सजावट भी किया गया है। सुबह से शाम तक भक्त शिवालयों में पूजा के लिए पंहुचे।

चित्रेश्वर शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद : महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा

बहरागोड़ा इस भव्य आयोजन में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल हुए। भगवान शिव की महिमा और चमत्कारों की चर्चा हर जगह सुनाई दी। संपूर्ण बहरागोड़ा शिवमय माहौल में डूबा रहा और हर तरफ हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *