• Wed. Mar 4th, 2026

बरडांगल रविदास टोला में संत रविदास जयंती की तैयारियां तेज, भव्य शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

कुमारधूबी।

आगामी 1 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती को लेकर बरडांगल रविदास टोला में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समाजसेवी मुकेश रविदास ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी को प्रातः सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात गुरु रविदास जी की स्मृति में एक भव्य शोभायात्रा (जुलूस) निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बरडांगल रविदास मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे कुमारधूबी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। जुलूस के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

वहीं 2 फरवरी को दिन में क्षेत्र के सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात रात्रि में भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकगीत गायक बदल पाल इस साल अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *