
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत पुनः लागु करने को लेकर (राजभवन) लोकभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष के नेतृत्व में

बड़कागांव एवं केरेडारी से हजारों की संख्या में कुशवाहा बन्धु शामिल हुए। रांची रवाना होने से पूर्व मंगल बाजार नयांटाड में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की एवं अपने हक अधिकार को
लेकर आवाज बुलंद किया। रांची रवाना होने वालों में मुख्य रूप से पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के सचिव गिन्नी वर्मा, कोषाध्यक्ष सबुर महतो, टुकेशवर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,तापेश्वर कुमार तापस, पूर्व मुखिया
भीखन महतो, उमेश दांगी, मिडिया प्रभारी ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, समाजसेवी हेमंत महतो, राजेंद्र महतो, रूपेश महतो, दामोदर प्रसाद मेहता, उदय कुमार, शिबू मेहता, अवध किशोर कुमार समेत हजारों लोग शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
