

बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा जिले के 22 पुलिस पदाधिकारी को विभिन्न थाना में इधर-उधर करते हुए स्थानांतरण किया गया।
इसी आलोक में बड़कागांव पुलिस सर्किल के लिए पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाडीकला (बड़कागांव) ओपी प्रभारी,सागेन मुर्मू एवं सिकरी ओपी प्रभारी (बड़कागांव)रामकुमार राम बनाए गए। सभी पदाधिकारी ने

पहुंचकर अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार देवघर ड्यूटी में रहने के कारण पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्री कुमार स्वेता आकर पदभार ग्रहण की। वहीं बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने तत्कालीन थाना प्रभारी नेमधारी रजक से पदभार ग्रहण लिया। जबकि डाडीकला ओपी प्रभारी श्री मुर्मू ने तत्कालीन ओपी प्रभारी पिंटू कुमार से पदभार ग्रहण की। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पत्रांक 1271/25 दिनांक 1 अगस्त 2025 के आलोक में जिले के 22 पुलिस अधिकारियों का फेर बदल किया गया। पुलिस निरीक्षक श्री कुमार एवं थाना प्रभारी श्री गुप्ता का पदभार ग्रहण करने के बाद बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, कांडतरी के प्रभारी मुखिया राजदेव महतो,पूर्व मुखिया भीखन महतो,महेंद्र महतो कांडतरी के प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि

राजकुमार साव, इंद्र भूषण,शशि महतो, शिवदयाल महतो आदि द्वारा शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुमार बड़कागांव सर्किल एवं थाना में पूर्व भी अपना काम कर चुके हैं। नए थाना प्रभारी श्री गुप्ता इससे पूर्व गुमला जिले के चैनपुर थाना में भी अपना योगदान दे चुके हैं। लेकिन अभी कटकमदाग थाना में जेएसआई के रूप में योगदान दें रहे थें।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com