
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के बुढ़वा महादेव रानी तालाब प्रांगण में डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 120 डीलर सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने किया। प्रखंड की 23 पंचायतों से आए डीलर एक साथ एकत्रित हुए और होली पर्व के आगमन पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का परिचय दिया। समारोह के दौरान सभी डीलरों ने एक-दूसरे को लाल गुलाब भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं।

खाद आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी भास्कर राज की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने गले मिलकर आपसी एकता और समरसता का संदेश दिया। इसके उपरांत वनभोज सह पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से भोजन कर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेश कुमार बेदिया, सचिव बालेश्वर कुमार तथा मनोनीत कोषाध्यक्ष चरण राम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह के दौरान पारंपरिक फागु गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीलर संघ के सदस्यों ने फागु गीतों की धुन पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। सुरेंद्र राम, प्रकाश राम सहित अनेक डीलरों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
