• Thu. Feb 26th, 2026

बकरी चराने गया युवक खदान मे गिरा , हुई मौत

admin's avatar

Byadmin

Feb 26, 2026

 

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के बंद बस्ताकोला परियोजना ( एक ) में बुधवार को चांदमारी मांझी बस्ती निवासी मो. अमीर शेख (14) की खदान में गिरने से मौत हो गई .घटना के बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित ले गए .जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आमिर की सर पर गंभीर चोटें लगी थी. चिकित्सक द्वारा मौत की पुस्टि होने पर परिजनों ने शव को अपने घर चांदमारी मांझी बस्ती मजार ले आये. शव को देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही धनसार पुलिस पहुंची. वहीं घटना स्थल झरिया एवं धनसार थाना क्षेत्र के बिचो बीच होने के कारण पुलिस असमंजस में फंसी रही.

वहीं झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मृतक के परिजनों से जानकारी लिया. मृतक आमिर के नाना मो. सरफराज आलम ने बताया की आमिर रोजाना की तरह बकरी चराने के लिए गया था. एक बकरी बंद माइंस की तरफ चला गया था. बकरी को निकालने के क्रम में आमिर की पैर फिसल गया और वह ढ़लान में गिर गया.

घटना की सूचना बस्ती के अन्य दूसरे बच्चों ने आकर ग्रामीणों को दिया . ग्रामीण बस्ती से घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि आमिर एक पत्थर पर गिर पड़ा है. उसके सर से काफी खून निकल रहा था. लोगों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को देखकर तुरंत एंबुलेंस बुलवाया . लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के नाना से किसी के ऊपर कोई अप्रिय घटना को अंजाम देने का शंका होने का सवाल किया. जिस पर मृतकों के परिजनों ने इनकार कर दिया .

हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी होती है. जिस जगह पर मो.आमिर की मौत हुई उसके कुछ दुरी पर अवेध कोयला जामा था. मृतक आमिर दो भाई दो बहन था. उसके पिता की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी .मौत की घटना की बाद मृतक की मां नजमा खातून, बड़ा भाई आसिफ, बहन सनी परवीन, खुशबू परवीन की रोरो कर बुरा हाल है.

…… इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आऱोप नहीं लगाया है. उन्होंने लिखित देकर कहा है कि मृतक बकरी चराने के लिए गया था. जिस क्रम में घटना पांव फिसल कर पत्थर से टकराने से हो गई. इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *