• Thu. Mar 5th, 2026

फिल्मी स्टाइल मे छपरा के युवक की झरिया मे सरेआम गोली मार की हत्या

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2025

 

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के रत्नजी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर का लगभग तीन बजे अचानक गोली चलने से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को फिल्मी स्टाइल मे पीछे से आते बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने बेहद नज़दीक से युवक के सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया जब तक कोई कुछ समझ पाता बाइक सवार अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना झरिया पुलिस को दी, जिसके बाद झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठा अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा,

जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बिहार के छपरा निवासी प्रेम यादव (25 वर्षीय) पिता सुनील राय के रूप मे हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक डेढ़ महीने पहले ही ट्रांसपोर्टिंग का कार्य के लिए झरिया आया था। झरिया पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए धनसार , जोड़पोखर समेत कई थानों की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के साथ साथ लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम भी पहुंच अपनी टीम के वारदात वाली जगह पर पहुंच जांच में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके। झरिया पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल, चप्पल और एक खोखा बरामद कर जब्त किया है।वहीं इस पूरे मामले पर सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया है

कि मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही हमले के कारणों का पता चल पाया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है और उसके आधार पर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंची झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपराधियों के मनोबल और पुलिस के कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लगातार घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन सिर्फ बाइक चेकिंग समेत अन्य तरह के कामों मे लगी हुई है। झरिया विधायक ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का निष्पादन कर अपराधियों को नहीं पकड़ती तो विधानसभा मे भी इस मामले को उठाऊंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *