• Thu. Mar 19th, 2026

फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के सोहदा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद और काली प्रसाद तथा शेखपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र राम के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी धनंजय सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *