• Sun. Apr 5th, 2026

फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, नवीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी गोविंद सोनी एवं पोखराही गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था,

जिसके बाद से ये लगातार फरार चल रहे थे।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई संजय कुमार और राजू कुमार के नेतृत्व में

सशस्त्र बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साथ ही थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *