
झरिया: झरिया में प्रतिबंधित सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को लेकर धनबाद नगर निगम द्वारा शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों के कड़क एवं सख्त अंदाज को देखकर प्रतिबंधित सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल एवं बिक्री करने वाले दुकानदारों मे हड़कंप मच गया।

झरिया वार्ड 36 के सुपरवाइजर संजर आलम ने बताया कि गांधी रोड, सब्जी मंडी , कपड़ा पट्टी समेत झरिया बाजार आसपास के इलाकों मे बड़े और छोटे दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच पड़ताल की गई जिसमे दर्जनों दुकानदारों से मिनिमम फाइन भ असुला गया है। वही कई दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नही करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

नगर प्रबंधक झरिया अंचल के स्वछता निरक्षक विश्वनाथ भगत ने बताया कि धनबाद नगर आयुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया जो आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी अभियान के दौरान लगभग पचास किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को जप्त किया इस दौरान लगभग पंद्रह सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। कई दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाना है अगर अगली बार गलती दोहराते हैं तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, मनोज कुमार सिंह , फूड इंस्पेक्टर करण कुमार , रणजीत कुमार , वार्ड 36 सुपरवाइजर संजर आलम समेत धनबाद नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
