
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के सात पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि कई प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए भी अपनी उम्मीदवारी पेश की।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रखंड के महुआव, नाऊर, तोल, मूंगिया, बसडीहा, खजुरी पांडु और टंडवा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें महुआव पंचायत से विवेक कुमार सिंह, नाऊर पंचायत से अमलेश सिंह और अजय कुमार सिंह, टंडवा पंचायत से अश्विनी कुमार सौरभ और खुशबू देवी, बसडीहा पंचायत से बृजबिहारी सिंह, खजुरी पांडु पंचायत से अनूप कुमार सिंह, वसंत मेहता और उद्देश सिंह, तथा मूंगिया पंचायत से विकास सिंह और राजू कुमार मेहता शामिल हैं।
वहीं तोल पंचायत से पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।सदस्य पद के लिए भी विभिन्न पंचायतों से उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। महुआव पैक्स से 10 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया, जबकि नाऊर पंचायत से 3, बसडीहा से 5, खजुरी पांडु से 2 और मूंगिया पैक्स से 1 उम्मीदवार ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया
कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड कार्यालय में तीन टेबल बनाए गए हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ मुकेश कुमार, एमओ श्रीराम मिश्र और एलईओ बिजेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दंडाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार नीरज को तैनात किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया में सहयोगी कर्मियों के रूप में शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, संजीव कुमार सिंह, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, रामजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार, वाशिम अकर्म, पियूष कुमार सहित पंचायत सचिव बटेश्वर राम, शिवपूजन राम, श्याम लाल राम, डाटा एंट्री ऑपरेटर मधुसूदन मिश्र, मुना दास और संजय चौरसिया शामिल रहे।
नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
