• Wed. Feb 18th, 2026

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी का समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

धनबाद। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के पक्ष में आज धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक स्वच्छ छवि, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता संजीव कुमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाकर जनता को एक बेहतर विकल्प दिया है।

 

श्री सिंह ने धनबाद की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को क्रमांक संख्या 27, चुनाव चिन्ह “हरी मिर्च छाप” पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं।

 

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से नगर निगम क्षेत्र के सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। जनता का भी पूर्ण विश्वास भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर है, जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से सामने आएगा।

 

श्री सिंह ने विश्वास जताया कि संजीव कुमार रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और धनबाद को एक स्वच्छ, विकसित एवं सुशासित नगर निगम की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। प्रेस वार्ता में हरि प्रकाश लाटा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित सहित कई अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *