• Wed. Feb 18th, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 135 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त, चालक फरार

admin's avatar

Byadmin

Feb 18, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभेखाप गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चार चक्का वाहन में अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने शोभेखाप गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक चार चक्का वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें लदी कुल 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

हालांकि, पुलिस कार्रवाई को देखते हुए वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब से लदे वाहन को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *