• Mon. Mar 16th, 2026

पुआल की गांज में लगी भीषण आग, धान समेत अन्य सामान जलकर राख

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत चंद्रगढ़ पंचायत के खरौंधा गांव में शनिवार की रात पुआल की गांज में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

बताया जाता है कि देर रात पुआल की गांज से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक पुआल की पूरी गांज जलकर राख हो चुकी थी।इस आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुआल की गांज में रखे धान तथा अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे किसान को आर्थिक क्षति हुई है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी चिंगारी या अन्य कारण से आग लगी हो सकती है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *