• Fri. Feb 27th, 2026

पी एम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय मुनीडीह में रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

admin's avatar

Byadmin

Feb 27, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी । पीएम श्री राजकिय कृत मध्य विद्यालय मूनीडीह परियोजना में शुक्रवार को इको एंड यूथ क्लब मिशन ऑफ लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक जागरूकता रैली निकाली गई।

वहीं रैली के बाद बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण पर विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनीषा सिंह उप प्रमुख धनबाद प्रखंड ,सुधीर कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य दुबराजडीह और प्रमोद कुमार स्टडी जोन पुटकी,जॉन एडमिन तकनीकी विशेषज्ञ यूनिसेफ सपोर्टिंग ऑर्गेनाइजेशन के अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिए।

मौके पर प्रखंड उप प्रमुख मनीषा सिंह सहित अतिथियों ने विद्यालय प्रागंण में पौधोरोपन भी किया। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर अतिथियों ने संबोधित किया साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत बताई। और कहा कि बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पेड़ पौधे को लगाया जाय तथा उसका संरक्षण ,सुरक्षा भी किया जाय।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गई।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रदेव प्रसाद ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया , धन्यवाद दिया।।

कार्यक्रम के संबंध मे जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक उमेश प्रसाद शर्मा,देवानंद सिंह,पिंकी कुमारी,सलोनी चैंपि, विद्यालय प्रबंध समितिके सदस्य गण अभिभावक एवं छात्र छात्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *