
चक्रधरपुर: पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक वरिष्ठजनों के भव्य स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों ने मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करते हुए तथा दीप प्रज्वलित कर अपने दादा-दादी एवं नाना-नानियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री विश्वनाथ हांसदा तथा उपस्थित वरिष्ठजनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने गीत, भाषण, नृत्य एवं लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सभी प्रस्तुतियाँ वरिष्ठजनों के सम्मान को समर्पित थीं।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और नैतिक मूल्यों के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों में कम उम्र से ही वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में ‘पासिंग बॉल’ खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
