
झरिया: भारतीय ओबीसी मोर्चा द्वारा जामाडोबा डुमरी नंबर 2 मैं बैठक कर सरयू राय का विरोध किया गया संयोजक आर प्रसाद ने कहा कि हमारे ओबीसी से प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर लगातार सरयू राय आरोप लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है जिसे हमारा समाज घोर निंदा करता है उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जी के द्वारा लोकसभा प्रत्याशी माननीय ढुल्लू महतो जी के सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दिए गए प्रतिक्रिया के जवाब में ढुल्लू महतो द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को फाड़कर कचरे के डब्बे में फेंकने की बात बोल सरयू राय ने यह प्रमाणित किया कि न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उनके मन में क्या भावना है न्यायिक प्रणाली के तिरस्कार और अपमान पर पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि सरयू राय जी को ज्ञानी होने का अहंकार हो गया है रावण को ज्ञान का अंहकार था और, राम को अहंकार का ज्ञान था , अहंकार ही कारण था उसके विनाश का, कभी यह जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक बन्ना गुप्ता के खिलाफ तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अब धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ विष उगलते है इसे प्रमाणित होता है कि यह पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं यदि यह अपनी मानसिकता में परिवर्तन नहीं लाएंगे तो झारखंड के पिछड़ा वर्ग इनको प्रतियूत्तर देने का काम करेंगे यदि इतना ही अहंकार है अपने ज्ञान का तो धनबाद से चुनाव लड़कर देख ले भ्रम दूर हो जाएगा ! बैठक में मुख्य रूप से सागर साव पिंटू बर्मन विजय सावं संजय सावं जितेंद्र पंडित नरेश सावं बसंत शर्मा महेश साव बबलू शर्मा छोटेलाल पंडित मुकेश गुप्ता उमेश सावं गोपाल प्रसाद प्रमोद साव सीता शर्मा प्रमोद साव बिहारी वर्मा मनोज सावं उमेश केसरी शैलेंद्र बरनवाल जितेंद्र गुप्ता एवं अन्य लोग थे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
