• Sun. Feb 15th, 2026

परसुडीह में पेड़ से लटका मिला महिला का शव,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 28, 2022

 

जमशेदपुर  परसुडीह थाना की पुलिस ने हलुदबनी  में 21 वर्षीय चांदनी पूर्ति का शव उसकी मायके से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ से शनिवार को लटका पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा। स्वजनों को इसकी सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा चांदनी ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाई है। मृतका का पति धानो पूर्ति टाटा पावर में ठेका कर्मी है। वह हलुदबनी के नीमटोला का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया डेढ़ साल पहले उसने चांदनी से प्रेम विवाह किया था। पांच दिन पहले चांदनी बिना बताए जकसंडीह चली गई थी। शनिवार सुबह ससुराल वालों से मामले की जानकारी मिली। बताया पत्नी शुक्रवार शाम को ससुराल वापस आने की बात कहकर निकली थी पर सुबह उसका शव पेड पर फंदे से लटका मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *