• Tue. Feb 24th, 2026

पथ निर्माण विभाग द्वारा गोविंदपुर के टुंडी रोड में बीच सड़क पर नाली निर्माण का नागरिकों ने किया विरोध ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 24, 2026

 

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

मंगलवार को विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि निर्माण स्थल पहुंचे और बीच सड़क पर निर्माण कार्य रोकने की अपील की।

उन्होंने इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार और कनीय अभियंता अमित रंजन से बात भी की। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखा है।

इसकी प्रति कार्यपालक अभियंता को भी दी गई है। पत्र में गोविंदपुर पूर्वी की मुखिया झूमा मुखर्जी, पश्चिमी की मुखिया ममता देवी, अमरपुर की मुखिया सोनी खातून, पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, जमडीहा मुखिया गोविंद प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि जय जीत मुखर्जी , 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, वीरेंद्र रजक, भाजपा नेता रतिरंजन गिरि, जहीर अंसारी, तालेश्वर साव, गोविंद राय, अमजद अंसारी, अशोक दत्ता समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं ।

आवेदन में कहा गया है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा मनमाना तरीके से सड़क के किनारे की बजाय बीच सड़क पर नाली का निर्माण किया जा रहा है।

इससे अतिक्रमण से घिरी टुंडी सड़क और संकीर्ण हो जाएगी तथा इस सड़क पर भी जाम लगने लगेगा ।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि सड़क के किनारे यदि अतिक्रमण हेतु प्रशासन से हटा दे और नाली निर्माण के बाद दुकान फिर से लगने लगे ।

उन्होंने कहा कि पत्र निर्माण विभाग ने इसके लिए 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी है परंतु बीच सड़क पर नाली निर्माण से यह राशि बेकार साबित होगी।

इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि संवेदक द्वारा यदि बीच सड़क प्रणाली का निर्माण कराया जा रहा है तो काम रोक दिया जाएगा तथा प्रशासन से सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटाने के बाद नाली निर्माण का निर्देश दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *