
संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा

निरसा: बिहार ऑब्जर्वर के सीनियर रिपोर्टर संजय सिन्हा के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को पत्रकारिता के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

संजय सिन्हा केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि निरसा क्षेत्र में लेखनी के एक सशक्त हस्ताक्षर और कई नवागत पत्रकारों के मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल निष्पक्ष पत्रकारिता की, बल्कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में कई नए युवाओं को पत्रकारिता की बारीकियां सिखाईं और उन्हें इस क्षेत्र में स्थापित किया। आज निरसा के कई सक्रिय पत्रकार उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं।
संवाददाता नरेश विश्वकर्मा और स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि संजय सिन्हा ‘कलम के धनी’ थे। उनकी लेखनी में धार थी और वे हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही निरसा के पत्रकार साथियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पत्रकारों ने कहा कि संजय सिन्हा जी का जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका मार्गदर्शन और उनकी कमी हमेशा खलेगी। ऐसे महान और समर्पित पत्रकार को बार-बार नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
