• Fri. Mar 6th, 2026

न्याय की मांग पर अड़े लोग, भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को दिया साथ

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2025

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद: 14 अगस्त 2025 को औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के परसिया गांव की एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। गांव निवासी बजरंगी पासवान की पुत्री गौरी कुमारी, जो पीजी की छात्रा थीं, कॉलेज में परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

घटना को घटित हुए 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

इसी कड़ी में भीम आर्मी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने वरीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की तथा थाना प्रभारी से मुलाकात कर इस मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कठोर सजा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

भीम आर्मी के नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संगठन पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग करेगा।

इस मौके पर उपस्थित रहे —

रामजनम राम (जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी कांशीराम), करण पासवान (जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी), दिवाकर पासवान, विकास पासवान, अहमद खान, रंजीत कुमार, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *