• Wed. Mar 11th, 2026

नैला दर्रीपारा में मनाया गया विश्व महिला दिवस

admin's avatar

Byadmin

Mar 11, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

जांजगीर(छग) 11मार्च। विश्व महिला दिवस के अवसर पर नैला दर्रीपारा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे आसपास क्षेत्र के दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति विजय लक्ष्मी सोनी द्वारा महिलाओं के हक अधिकार और उनके सम्मान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

 

वहीं विशिष्ठ अतिथि वार्ड पार्षद श्री मति जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी ने महिलाओं के प्रगति के विषय में बताया कि नारी शक्ति से ही आज पूरे देश मे विकास हो रहा है और उन्हें सम्मान दिया जा रहा है चाहे वह पार्लियामेंट हो विधान सभा हो,राज्य सभा हो इन सभी स्थानों पर महिला की भागीदारी हो रही है।

 

वही अतिथि श्री मति नर्मदा दिनकर ने महिलाओं के सशक्तिकरण के विषय में सभा को संबोधित किया गया इस कार्यक्रम मे चांपा मिशन अस्पताल चांपा व जनचेतना नागरिक सामाजिक संगठन नैला परियोजना प्रबंधक श्री छोटे लाल सिंह द्वारा महिला सुरक्षा न्याय व महिला सुरक्षा प्रगति के बारे मे बताया गया।मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता सोमू राम यादव,शारदा लेदर, सुषमा परमहंस, शारदा देवी, सुनीता टंडन इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *