• Sat. Apr 11th, 2026

नीलाम पत्र वारंटी गिरफ्तार, माली थाना पुलिस की कार्रवाई तेज

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक नीलाम पत्र वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से की गई है।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान सिमरी गांव निवासी रामाशीष शर्मा (पिता- सुरत शर्मा) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उक्त वारंटी के खिलाफ न्यायालय द्वारा नीलाम पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

इस संबंध में माली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिमरी गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *