
सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दोनों योजना के तहत कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।इसमें भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किमी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किमी सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली ये दोनों सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को खराब सड़कों के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सके और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय तिर्की, कनीय अभियंता संजय महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, प्रमुख फूलमनी हांसदा, मुखिया वरुण सिंह, मृत्युंजय तंतुवाय, सुजीत महतो, ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
