• Sat. Mar 7th, 2026

नापो खुर्द ग्राम सभा की बैठक में लिए गए सख्त निर्णय, नशा और जुए पर भारी जुर्माने का ऐलान

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड की नापो खुर्द गांव में 07 मार्च शनिवार को नापो खुर्द गांव में ग्राम सभा की एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया गणेश साव वह संचालन चंदर भाई ने किया । बैठक में पंचायत के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति गांव में नशे की हालत में हंगामा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर 1,00,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे व्यक्ति के परिवार को समाज के नियमों का पालन करने के लिए चेतावनी भी दी जाएगी।

इसके अलावा पंचायत ने यह भी तय किया कि गांव में ऑनलाइन जुआ या किसी भी प्रकार का जुआ खेलना या खिलाना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उस पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर बैठक में मुख्य रूप से सैकड़ो लोग शामिल थे।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इन निर्णयों का समर्थन करते हुए कहा कि इससे गांव में अनुशासन बना रहेगा और युवा पीढ़ी गलत रास्तों से दूर रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी ग्रामीणों से इन नियमों का पालन करने और गांव के विकास में सहयोग करने की अपील की। मौके पर ग्राम सभा में हीरालाल साहू, भवानी साहू, महावीर साहू, लालमोहन साव, , धनेश्वर राणा, सोना साव ,संजय साहू, जगदीश राणा बालेश्वर साव ,रूपलाल साहू एवं अन्य सैकड़ो लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *