• Sat. Mar 7th, 2026

नवीनगर पैक्स चुनाव: दूसरे दिन 8 अध्यक्ष पद व 68 सदस्य पद के लिए नामांकन

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड में पैक्स आम निर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार को कुल 8 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए तथा 68 लोगों ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में कुल 7 पैक्स का चुनाव कराया जाना है।

इनमें महुआव, नाऊर, तोल, मूंगिया, बसड़ीहा, खजुरी पांडु और टंडवा पैक्स शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए महुआव पैक्स से अभिषेक कुमार सिंह, नाऊर से शिवशंकर सिंह, टंडवा से संजय कुमार पासवान, बसड़ीहा से दीपक तिवारी, खजुरी पांडु से अमृत कुमार सिंह, मूंगिया से डॉ. प्रसाद सिंह, मूंगिया पैक्स से ही दिलीप यादव तथा तोल पंचायत से उमाकांत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सदस्य पद के लिए महुआव पैक्स से 7, नाऊर से 11, बसड़ीहा से 11, खजुरी पांडु से 9, मूंगिया से 12, तोल पैक्स से 8 तथा टंडवा पैक्स से 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं दंडाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार नीरज को तैनात किया गया है।नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कर्मियों और शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी,

जिनमें शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, संजीव कुमार सिंह, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, रामजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुशील कुमार, वाशिम अकर्म, पियूष कुमार, रमेश कुमार सिंह, पंचायत सचिव बटेश्वर राम, शिवपूजन राम, श्याम लाल राम तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर मक्षुदन मिश्र, मुन्ना दास और संजय चौरसिया शामिल रहे। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *