नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

crescent ad

नवीनगर से टंडवा जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आलम यह है कि इस सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं।

यह सड़क बिहार- झारखण्ड व कई पंचायतो का मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोग मजबूरी में जोखिम उठाकर इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण अमीत सिंह,मुकेश सिंह,संजय सिंह,अभय सिंह सहित कई लोगो कहना है कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा सड़क उतर कोयल नहर कॉलोनी से लेकर चन्द्रगढ गांव जाने वाली पुल तक सड़के बेहद खराब हो चुकी ।

हर रोज दुर्घटनाएं घट रही है। बारिश के कारण सड़क में हुए गड्ढे का दायरा भी बढ़ना शुरू हो गया है।इस सड़क में एक फिट से लेकर तीन फीट तक गहरा गड्ढा उभर गया है। बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने के कारण आये दिन वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। सड़क की बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इससे न केवल आवागमन की समस्या दूर होगी बल्कि दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

admin's avatar

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *