
*ईचागढ़/सरायकेला:* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्री चौधरी ने विधायक महोदया को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अमृत महतो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिलाएं घर की चौखट से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने समस्त माताओं, बहनों और बेटियों के हौसलों को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ श्री चौधरी ने आगामी झारखंड विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए विधायक महोदया से जिले के विकास हेतु महत्वपूर्ण चर्चा भी की। उन्होंने अनुरोध किया कि विधानसभा में:
जिले की समृद्ध छऊ संस्कृति के संरक्षण और प्रचार,
जिला स्तरीय रिंग रोड के निर्माण,
तथा अन्य स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर प्रस्ताव रखे जाएं।
विधायक सविता महतो ने इन विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। मनोज चौधरी ने उम्मीद जताई कि विधायक के प्रयासों से सरायकेला जिले के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
