• Wed. Feb 11th, 2026

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर मतदान-पूर्व तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

सरायकेला : नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की नियमित समीक्षा के क्रम में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदान-पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में नगर क्षेत्र अंतर्गत क्रिटिकल बूथों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधन संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतपेटियों पर अंकित संख्याओं का सूची से मिलान कर प्रूफ-रीडिंग के उपरांत आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वाहन कोषांग को आवश्यकता का यथार्थ आकलन करते हुए मतदान एवं निर्वाचन सामग्री के परिवहन हेतु समय पर पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः अनुपालन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें प्रचार-प्रसार से संबंधित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी प्रदान की जाए।

उन्होंने आरओ हैंडबुक में अंकित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएँ (Assured Minimum Facilities) सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त एसएसटी (SST) हेतु स्थापित चेकनाका/चेकपोस्ट पर टेंट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा नियमों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। संवेदनशील एवं क्रिटिकल क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए शिकायतों का त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था, कार्मिक प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, निदेशक, डीआरडीए श्री अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल स्टील विकास राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *