• Thu. Apr 2nd, 2026

धीराजगंज निवासी हाथी की हुई हत्या, पुलिस ने किया खुलासा,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 29, 2022

 

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बीते 24 मई को श्रीनाथ ग्लोबल होम्स और कल्पनापुरी के अंतिम छोर पर रेलवे लाईन के समीप धीराजगंज निवासी राजकुमार कालिंदी उर्फ हाथी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गणेश लोहार उर्फ पंडित उर्फ घोष लोहार को जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूम पाइप कल्याण नगर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस ने अपराधी के पास से एक लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल   मैगजीन में लगा एक गोली और दो मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया, कि मृतक हत्यारे के दोस्त का मोबाइल ले लिया था, जो नहीं दे रहा था. इसी कारण गुस्से में आकर उसकी हत्या गोली मारकर कर दी. उन्होंने बताया, कि हत्यारे ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि गणेश लोहार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामलों में जेल जा चुका है.

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *