• Mon. Sep 29th, 2025

धनबाद-रांची समेत कई जिलों में कल फिर होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी

Byadmin

Feb 15, 2022

धनबाद ,डेस्क: धनबाद-रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा। 16 फरवरी को बारिश के साथ बज्रपात भी होगी। इससे बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस महीने में चौथी बार बारिश का प्रभाव झारखंड पर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत राज्य के बोकारो, गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका आदि जिलों में 16 फरवरी को फिर बारिश हो सकती है। इसके तहत 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश होते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। फरवरी महीने में इतने लंबे समय तक काफी वर्षों बाद ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि सोमवार को ठंड से राहत दिखी। धूप निकलने की वजह से लोग फूल स्वेटर छोड़ हाफ स्वेटर पहनकर घरों से निकलने लगे।

बारिश की वजह से बढ़ जाएगी ठंड : धनबाद में बारिश की वजह से 16 फरवरी से ठंड भी बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से ठंड से राहत महसूस कर रहे धनबाद के लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ेगा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। धनबाद का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंचेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *