
धनबाद | 11 फरवरी 2026 (बुधवार)

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान ने बुधवार को जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह के समर्थन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।

पुरानी स्टेशन क्षेत्र में हजारों की संख्या में उमड़ी देवतुल्य जनता ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। उपस्थित जनसमूह ने संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया।
जनसंपर्क अभियान हीरापुर, पुरानी स्टेशन रोड, मनईटांड, ताड़बंगला और पानी टंकी क्षेत्र तक पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वागत-अभिनंदन कर अपना अपार स्नेह और समर्थन व्यक्त किया। हर क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और बदलाव की स्पष्ट लहर देखने को मिली।
इसी क्रम में गजुआटांड़ में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। समर्थकों ने एक स्वर में संजीव सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने का संकल्प दोहराया।
जनता को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर स्वच्छता, सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंग
इस अवसर पर अमित गुप्ता, रिंकू ख़ान सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसमर्थन की यह लहर नगर निगम चुनाव में निर्णायक साबित होने की ओर संकेत कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
