• Wed. Feb 11th, 2026

धनबाद महापौर प्रत्याशी रवि चौधरी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

 

 

धनबाद। आज दिनांक 11.02.2026 को धनबाद महापौर पद के प्रत्याशी श्री रवि चौधरी ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान को और तेज करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने आम जनता, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।

जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत रमजानपुर जामाडोबा से हुई, जहां शाने रहमत जी के सौजन्य से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कहा कि धनबाद को विकास की नई दिशा देने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे पेयजल, सड़क, शिक्षा और रोजगार पर विस्तार से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर प्राथमिकता के आधार पर इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

इसके बाद जामाडोबा से भौरा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री रितेश गुप्ता के साथ चुनावी मुद्दों को लेकर बैठक की गई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और नगर निगम से जुड़ी आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। रवि चौधरी ने व्यापारिक समुदाय को आश्वस्त किया कि वे शहर के आर्थिक विकास और व्यापारिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

भौरा ऑफिसर्स क्लब में धीरज करण के सौजन्य से बुद्ध कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जहां आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके बाद रवि चौधरी मनईटांड़ पहुंचे, जहां गणेश यादव के सौजन्य से आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। शाम के समय भुली बस्ती में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद बुद्ध कमिटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान दीपक कुमार, अनिता देवी, महफूज आलम, अजय वर्मा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रवि चौधरी ने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन यह संकेत है कि धनबाद बदलाव के लिए तैयार है और वे सभी के सहयोग से शहर को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *