• Sat. Feb 14th, 2026

धनबाद निगम चुनाव: हर पल बदलते सियासी समीकरण, अब जनता के हाथ में सत्ता की चाबी

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

धनबाद नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज़ होती जा रही है। महापौर पद के लिए कई दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं और हर खेमे में रणनीति बनाने का दौर जारी है।

आज पूर्व विधायक संजीव सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को और गर्मा दिया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि जनता का चुनाव है और धनबाद की देवतुल्य जनता ही तय करेगी कि अगला महापौर कौन होगा।

वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति में जुटे हैं। दूसरी ओर पूर्व मेयर इंदु सिंह पहले से ही जनसंपर्क अभियान तेज कर चुकी हैं। कांग्रेस समर्थित समशेर आलम भी अपनी सियासी बिसात बिछा रहे हैं।

इसके अलावा समाजसेवी रुस्तम अंसारी, शिक्षाविद् रवि चौधरी, जेएलकेएम प्रत्याशी प्रकाश कुमार, रवि बुंदेला, मुकेश पांडेय, भृगुनाथ भगत, अमित अग्रवाल और लक्ष्मी देवी सहित कई चेहरे मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के झामुमो में जाने के बाद सियासी समीकरण और उलझ गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार जनता का फैसला अप्रत्याशित हो सकता है।

अब सभी प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। ऐसे में धनबाद की जनता के सामने बड़ा सवाल है—कौन शहर को विकास की राह पर आगे ले जाएगा?

हमारी अपील है कि मतदाता किसी भ्रम में न पड़ें, अपने अधिकार को पहचानें और मतदान अवश्य करें। क्योंकि आखिरकार फैसला जनता का ही होगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि धनबाद की देवतुल्य जनता इस बार किसे अपना महापौर चुनती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *