
धनबाद नगर निगम के वार्ड 23 से सामाजिक कार्यकर्ता मानिक सिंह ने चुनावी मैदान में उतरते ही धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है। गली–मोहल्लों से लेकर चौक–चौराहों तक वे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और वार्ड की जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। प्रचार के दौरान मानिक सिंह ने साफ कहा कि वार्ड में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कई इलाकों में सड़कें जर्जर हालत में हैं, नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है और स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण रात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता “संपूर्ण विकास” होगी। इसमें पक्की सड़कें, बेहतर नाली व्यवस्था, हर गली में स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की मजबूत व्यवस्था शामिल है। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया, ताकि उन्हें स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा जा सके।

मानिक सिंह का कहना है कि पूर्व पार्षद के कार्यकाल से वार्ड की जनता नाखुश है, क्योंकि जमीनी स्तर पर विकास नजर नहीं आया। इसी कारण इस बार लोग बदलाव चाहते हैं। उनके पुत्र और समाजसेवी राजेंद्र सिंह भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और घर-घर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे विकास के लिए मानिक सिंह को समर्थन दें।
प्रचार के दौरान यह भी घोषणा की गई कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोला कुसमा का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानिक सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्हें एक उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।
वार्ड 23 में चुनावी माहौल गर्म है, लेकिन मानिक सिंह का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। उनका कहना है—अगर जनता मौका देती है, तो वार्ड को विकास की नई दिशा देंगे और हर वर्ग की आवाज नगर निगम तक पहुंचाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
