• Tue. Feb 17th, 2026

धनबाद नगर निगम चुनाव में नामांकन को लेकर जोश, महापौर पद के 36 और पार्षद पद के 457 नामांकन पत्र बिके

admin's avatar

Byadmin

Jan 31, 2026

 

 

रिपोर्ट – संजय चौहान

 

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर में राजनीतिक हलचल तेज देखने को मिली। महापौर और वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने को लेकर बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी काउंटरों पर पहुंचे।

शनिवार को महापौर पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि वार्ड 1 से वार्ड 55 तक पार्षद पद के लिए कुल 75 नामांकन पत्र बेचे गए। इसी दौरान वार्ड संख्या 30 से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन भी दाखिल किया।

अब तक की स्थिति देखें तो महापौर पद के लिए कुल 36 और वार्ड पार्षद पद के लिए 457 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जिससे चुनावी मुकाबला कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी है। प्रत्याशी 4 फरवरी 2026 तक नामांकन कर सकेंगे। 5 फरवरी को स्क्रूटनी, 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *