• Sat. Apr 4th, 2026

धनबाद के भुईफोड़ मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2025
crescent ad

 

धनबाद: सावन महीने की चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर, आज 4 अगस्त को भारत सेवाश्रम संघ के भुईफोड़ शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े थे।

भारत सेवाश्रम संघ, धनबाद शाखा के स्वामी प्रयागआत्मानन्द जी महाराज की देखरेख में, भक्त बिपिन सिंह द्वारा बाबा भोलेनाथ का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अक्षय आचार्य, सुबोध पांडे और हिमांशु बनर्जी ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

 

यह पूरा दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा, जिन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मंदिर में सावन के महीने में हर सोमवार को भक्तों का उत्साह और उमंग चरम पर रहता है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *