• Sun. Mar 1st, 2026

धनबाद : अब प्रिंस खान ने दी आउट सोर्सिंग कंपनी के लाइजनिग अधिकारी इसराफिल को धमकी, मांगा रंगदारी, ऑडियो हुआ वायरल,ग्रामीण एसपी ने कहा हो रहा जांच होगी करवाई

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2022

धनबाद : नन्हे हत्या कांड में फरार मुख्य आरोपी प्रिंस खान ने अब बाघमारा की निचितपुर कोलियरी के डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी व कोल ट्रांसपोर्टर मो. इसराफिल उर्फ लाला को धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की है.

रविवार 6 फरवरी को फोन पर धमकी देकर प्रिंस खान ने इसराफिल से प्रतिमाह 2 लाख देने को कहा है. वायरल ऑडियो में सुना जा रहा है कि प्रिंस खान प्रतिमाह 2 लाख की रंगदारी मांग रहा है और नहीं देने पर सजा भुगतने की भी बात कर रहा है. वह AK 47 से मारने की बात कर रहा है. प्रिंस खान मोहम्मद इसराफिल उर्फ लाला को काफी देर तक फोन पर धमकी देता रहा. रविवार को 1:07 पर और सोमवार को 9:53 पर व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई.

मो. इसराफिल ने प्रिंस खान की शिकायत पुलिस से की है. उन्होंने बताया है कि उनकी जान को खतरा है. बता दें कि पहले भी इसराफिल को शूटर अमन सिंह द्वारा धमकी मिल चुकी है. इसके बाद उसे बॉडीगार्ड मुहैया कराया गया था. प्रिंस खान की धमकी से इसराफिल डरा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *