• Sun. Mar 1st, 2026

धनबाद:बीसीसीएल के कुसुंडा कांटा घर के समीप नियोजन सहित कई मांगों को लेकर नारी शक्ति अधिकार संगठन ने किया चक्का जाम

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2022

केंदुआ: बीसीसीएल के कुसुंडा कांटा घर के समीप नियोजन सहित कई मांगों को लेकर नारी शक्ति अधिकार संगठन ने मैसर्स हिंदुस्तान ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप कर दिया।

वहीं संघ का नेतृत्व कर रही रुक्मिणी देवी ने कहा कि कुसुंडा में मैसर्स हिंदुस्तान ओवरसीज ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड का ट्रांसपोर्टिंग संचालित है मगर कंपनी स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखा कर रही है जो कि हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगर कंपनी जल्द ही हमारे मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुक्मिणी देवी आशा देवी मंजू देवी उषा यादव सरिता सिंह उषा यादव सविता देवी चनवा देवी रेखा देवी काली देवी सुगनी देवी अहिल्यादेवी फुलवा देवी के अलावे उमेश राम अनिल पासवान चंद्रशेखर राम समर सिंह चिंता देवी जयंती देवी इत्यादि महिला शामिल थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *