
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकोरहा गांव निवासी आकाश चौधरी (पिता– अनिल चौधरी) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से दो पेटी टनाका देशी शराब (300 एमएल के कुल 50 पिस) बरामद किया है।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंकोरहा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
