• Fri. Mar 6th, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा टंडवा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2025

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

नबीनगर: टंडवा 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) — स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ ग्राम टंडवा पटवाटोली से हुआ, जो टंडवा बाजार, ग्राम पुरहरा होते हुए टंडवा थाना तक पहुँची और वहीं समापन हुआ।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अभय वैद्य, मंडल महामंत्री अजीत तिवारी, संजय प्रसाद, भाजपा नेत्री आभा उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष जय कुंदन सिंह, संजय सिंह, प्रवेश सिंह चंद्रवंशी, संतोष गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, श्रीकांत सिंह चंद्रवंशी, रोहित सिंह चंद्रवंशी, रामकरेश मेहता, सुरेंद्र सोनी सहित दर्जनों महिला नेत्री एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर टंडवा थाना पुलिस टीम ने भी अपने दल-बल के साथ सहभागिता निभाई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

जय मां भारती! वंदे मातरम!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *