
सरायकेला : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एन.आर. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चांडिल श्री नवल किशोर सिंह ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि “दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में समावेशिता की भावना को सशक्त बनाना चाहिए, ताकि दिव्यांग बच्चों के लिए सहयोगपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने शिशु पंजी एवं U-DISE में दिव्यांग बच्चों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने पर भी विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक श्री प्रसनजीत नाथ ने 21 प्रकार के दिव्यांगता के पहचान पर विस्तृत रूप से बताया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार समावेशी शिक्षा की दिशा में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा किस प्रकार दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण विधियों में सुधार लाकर उन्हें बाधारहित शिक्षा प्रदान की जा सकती है |
रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमारी ने दिव्यांग बच्चों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शैक्षिक सहायता, जीवन कौशल विकास जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया। इसके अलावा, दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्तियाँ, एस्कॉर्ट, ट्रांसपोर्ट, रीडर भत्ते, ब्रेल बुक्स बड़े प्रिंट बुक्स,विशेष उपकरण, चिकित्सा सहायता और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी इन योजनाओं में शामिल हैं।
समावेशी शिक्षा के जिला प्रभारी मनोज कुमार ने कार्यशाला का समापन करते हुए कहा कि PRASHAST ऐप पर विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों का असेसमेंट किया जाना है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझें और उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करने के लिए और अधिक प्रयास करें।
मंच का संचालन प्राथमिक विद्यालय मिर्गी स्वादा के प्रभारी श्री जयदेव त्रिपाठी ने किया |
कार्यशाला में जिला के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक शामिल हुए |
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
