• Fri. Feb 13th, 2026

दारू में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2026

 

दारू( हजारीबाग): दारू स्थित सरस्वती हाई स्कूल के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

मृतक की पहचान पेटो निवासी दिलीप कुमार (24 वर्ष), पिता कार्तिक साव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक विवेक कुमार, पिता दिनेश महतो, टाटीझरिया प्रखंड के होलंग गांव का रहने वाला है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया,

जहां डॉक्टरों ने दिलीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। दारू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *