
दारू( हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के झुमरा शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नाई समाज महासभा, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष छेदी ठाकुर उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी, तेली समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, भाजपा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, हरि पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, पूर्व मुखिया दिलीप प्रसाद, जिनगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद राम, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि वसंत नारायण सिंह एवं काबलासी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश प्रसाद शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन वृतांत, उनके सामाजिक संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके बताए गए आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उत्थान और विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दारू प्रखंड नाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष अवधेश ठाकुर, सचिव रोहित शर्मा, संयुक्त सचिव अमित कुमार सहित राजेश ठाकुर, सुदामा ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रेम ठाकुर, शिबू ठाकुर, सिकंदर, मनोज, राजेश एवं समस्त नाई समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
