• Mon. Apr 13th, 2026

दारू थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन ने किया रक्तदान, समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

 

दारू प्रखंड क्षेत्र में मानवता और सेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब दारू थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन ने रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किए और लोगों से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

 

इस अवसर पर मोहम्मद इकबाल हुसैन ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने और नियमित रूप से रक्तदान करने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी के इस कदम की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों में जागरूकता फैलाना था।

 

इस तरह के कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *